कोंडागांव 09 मई जिले के सभी थानों में बड़ी संख्या में गुम मोबाइल के आवेदन को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव दिव्यांग पटेल ने तत्काल अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या मे मोबाईल ढूंढ कर पीड़ितों को लौटाने आदेश दिए। जिससे एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में साईबर सेल कोंडागांव द्वारा आभियान चलाकर 15 दिन में 125 मोबाइल ढूंढे गए।
कोंडागांव, केशकाल जैसे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के अंदरूनी गांव से भी बड़ी संख्या में मोबाइल गुम की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई थी, जिसे अभियान चलाकर कोंडागांव जिले के साथ ही साथ सरहदी जिले जगदलपुर, कांकेर, धमतरी, रायपुर के अलावा ओडिशा से भी साईबर सेल द्वारा मोबाइल ढूंढ कर लाया गया।
गुम मोबाइल खोजने के अभियान के दौरान पुलिस को एप्पल, वन प्लस जैसी महंगी मोबाइलों के साथ ही साथ अन्य सभी कंपनिओं के मोबाइल बरामद हुए है जिनकी कीमत 70 हजार रुपए तक के है। कोंडागांव पुलिस द्वारा ढूंढे गए 125 मोबाइल फोन जिनकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रूपए है।
09.05.2023 को एसपी कार्यालय में समारोह आयोजित कर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा पीड़ितों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए। शहर एवं आसपास के लोग बड़ी संख्या में अपना मोबाइल प्राप्त करने एसपी कार्यालय उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक से पहली बार मुलाकात करने से उनके मन मे प्रसन्नता तो पहले से ही थी एवं जैसे ही उन्होंने अपना मोबाइल प्राप्त किया उनके चेहरे में खुशी कई गुना बढ़ गई। मोबाइल मालिको ने अपना मोबाइल प्राप्त करते हुए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया एवं कोंडागांव पुलिस के कार्य की सराहना भी की।
गुम मोबाइल रिकवर करने में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मुकेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सागरबती सोरी, प्रधान आरक्षक लूमन भंडारी, दिव्या नवरंगे, आरक्षक चैतराम मरकाम, जितेन्द्र मरकाम, बीजू यादव, मनोज मरकाम एवं जगन सोरी, की सराहनीय भूमिका रही ।


