आईपीएल 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने स्टार बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की अहम पारी की बदौलत पंजाब को उसके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए कुल 116 रनों की साझेदारी हुई।
बता दें कि मैच के बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ईशान किशन अपने पार्टनर सूर्यकुमार यादव से बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने इस दौरान इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया। आइए जानते हैं ईशान ने क्या कहा?
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 41गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 212.90 के स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए। उनकी इस पारी में कुल 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों खिलाड़ी आपस में बातचीत करते दिखे, लकिन इस वीडियो के दौरान ईशान किशन सूर्या से नाराज भी दिखे।
इसके साथ ईशान किशन ने बताया कि सूर्या की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वह काफी फिजियो के संपर्क में रहे और उनके इस मैच को खेलने की उम्मीदें भी कम थी। इस बात पर सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि मैं फिजियो टीम का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने कड़ी मेहनत की और अपनी नींद कुर्बान करते हुए मुझे 48 घंटों में एकदम ठीक कर दिया। रही बात मैच की तो मैंने कुछ अलग नहीं किया। मैं बस बल्लेबाजी कर रहा था, जैसे मैं हमेशा करता हूं। मैं कुछ शॉट खेलकर टीम को प्रेशर से बाहर लाने की कोशिश कर रहा था।


