विधि : सबसे पहले ढोकला का बैटर तैयार करने के लिए एक बर्तन में बेसन, हल्दी पाउडर, तेल, दही, चीनी, नमक और पानी डालें।अब इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।इसके बाद बैटर में बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं।अब बैटर को स्टीमर में डालें और इसे 15-20 मिनट के लिए स्टीम होने दें।इसके बाद तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें।
अब इसमें राई डालकर उन्हें फूटने दें। फिर करी पत्ते, हरी मिर्च और हींग, चीनी और पानी डालकर ढक्कन बंद करें और गैस बंद कर दें।अब इस तड़के को ढोकलों के ऊपर डालें और ताज़े हरे धनिए से इसे गार्निश करें।खट्टा मीठा ढोकला तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व करें।


