बालको Minimata High School का वार्षिक रिजल्ट घोषित, शत-प्रतिशत रहा बच्चों का परिणाम…..

कोरबा/ बालको, 01 मई । बालको मिनिमता हाई स्कूल द्वारा आज 01 मई को वार्षिक परीक्षा फल का परिणाम घोषित किया गया। जिसमे कक्षा नर्सरी से ग्यारवी का परिणाम घोषित किया गया हैं। स्कुल में बच्चों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य भोजेंद्र सिंह ने कहा कि अपना विद्यालय अपनी संस्कृति को आत्मसात करते हुए आधुनिक शिक्षा प्रणाली को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अभिभावक अपने बच्चे को उज्जवल भविष्य के लिए इस विद्यालय में नामांकन करा सकते हैं। इस अवसर पर सचिव दुष्यंत शर्मा, उपसचिव श्री गिरीश, अध्यक्ष रामकुमार पार्सेकर, कोषाध्यक्ष केशकुररे, उपाध्यक्ष विकास डालमीन उपस्थित थे।