रायपुर ,30 अप्रैल। शहर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। ये घटना राजेंद्र नगर थाने का है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों सनातन बघेल और चैतन्य वर्मा ने पीड़ित अनीकेत मसीह को पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की नियत से चाकू मार दिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


