Home / Chhattisgarh / नशे में नवरात्रि ड्यूटी! CAF जवान पर गाड़ी की चाबी निकालने और गाली-गलौज का आरोप, वीडियो वायरल

नशे में नवरात्रि ड्यूटी! CAF जवान पर गाड़ी की चाबी निकालने और गाली-गलौज का आरोप, वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 18 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में उस वक्त बवाल मच गया, जब दशहरा-नवरात्र ड्यूटी पर तैनात CAF का जवान नशे की हालत में मिला। इतना ही नहीं आरोप है कि उसने बजरंग दल के सदस्यों की गाड़ी रोककर चाबी छीन ली और फिर गाली गलौज भी की। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा किया, जिसके बाद जवान को सिविल लाइन ले जाया गया। वहां उसका मुलाहिजा और मेडिकल परीक्षण कराया गया।

चाबी निकालकर गाली-गलौज का आरोप

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल की टीम दुर्गा पंडालों के भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान फेस-1 के पास CAF जवान पवन कुमार ने उनकी गाड़ी रुकवाकर चाबी निकाल ली और गाली-गलौज की। जब टीम के सदस्य जवान के नजदीक पहुंचे, तब उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई। इसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

कराया गया मुलाहिजा और मेडिकल परीक्षण

घटना की सूचना मिलने के बाद जवान को सिविल लाइन ले जाया गया, जहां उसका मुलाहिजा और मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले को लेकर पुलिस ने संबंधित विभाग को जानकारी दी है।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने क्या कहा ?

इस मामले में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जवान का मुलाहिजा कराया गया है। CAF विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *