बिजनौर, 29 सितम्बर । जिले के चांदपुर थाना इलाके में बुधवार को एक युवक ने शक के आधार पर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना चांदपुर के ग्राम खानपुर खादर निवासी जयपाल सिंह की शादी 17 साल पहले मुकेश से हुई थी। दैनिक मजदूरी करके वह पत्नी मुकेश और चार बच्चों का भरण पोषण करता था। परिवार की मानें तो वह पत्नी पर शक करता था, जिसको लेकर उसका आये दिन झगड़ा होता था। बुधवार को वह पत्नी को किसी बहार से जंगल में ले गया और पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी, चांदपुर स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार से पूछताछ की। एएसपी ने कहना है कि मृतका के जेठ की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


