बॉयफ्रेंड को लेकर पापा की परियां के बीच मारपीट….

बिहार,25 अप्रैल । मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच मारपीट हो गई। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक के पास का है, लड़कियों के ग्रुप ने दूसरी लड़की के सिर पर फट्टे से हमला कर दिया। इसमें उसका सिर फट गया।

उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस के आने की जानकारी मिलने के बाद दोनों वहां सं भाग जाती हैं। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे एक लाल रंग की स्कूटी के पास 4 से 5 लड़कियां खड़ी हैं। उसके दाएं तरफ दो लड़की है। एक ने बैग टांग रखी है। दूसरी काले कपड़े में है। वहीं, उसके बाएं तरफ दो लड़की मौजूद है। इसी बीच उनके बीच बहस होती है। एक लड़की फट्टे से दूसरे लड़की पर हमला करती है, जिससे उसके सिर में चोट आती है। इसके बाद मामला और बिगड़ जाता और मारपीट की नौबत आ जाती है।

मारपीट के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एलएस कॉलेज गेट के बाहर खड़े लोगों के मुताबिक, यह पूरा विवाद एक बॉयफ्रेंड को लेकर था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने को दिया। पुलिस के आने की भनक लगते ही लड़कियां मौके से चलती बनी। स्कूटी से उतरी लड़की उसे रोकने का प्रयास करती है। पीछे से भी एक लड़की आती है। सभी मिलकर उसके हाथ से फट्टे को लेने की कोशिश करती है। फिर, उसे धक्का देती है। इसमें एक लड़की का सिर फट जाता है। वहीं, पर एक स्थानीय युवक और लोग भी पहुंचने लगते हैं, लेकिन, ये मानने को तैयार नहीं होती। हालांकि, किसी तरह मामला को शांत कराया जाता है। इस पूरी घटना का किसी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। वो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।