Raipur Crime : महिला के थैले से गांजा जब्त, Urla police ने किया गिरफ्तार

रायपुर,19 अप्रैल । उरला पुलिस ने गांजा बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम गुमा में साहू पारा पास एक महिला अपने पास थैले में गांजा रखी है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रही है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा के द्वारा थाना प्रभारी उरला बृजेश कुशवाहा को महिला को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम भगवती पुरैना निवासी उरला रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी भगवती पुरैना के पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी भगवती पुरैना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 21,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 168/2023 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। गिरफ्तार महिला आरोपी- भगवती पुरैना पति स्व0 टाकेश्वर पुरैना उम्र 57 साकिन साहू पारा ग्राम गुमा थाना उरला जिला रायपुर।