Bilaspur News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा – लाठी और पाइप से पीटने पर हुई….

बिलासपुर,19 अप्रैल। बिलासपुर में मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के नाम पर लाठी व पाइप से पीटा गया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गईइसके बावजूद सही उपचार नहीं कराने के कारण उसकी मौत हो गई मायकेवालों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का हैदरअसल, ग्लालियर के आजाद नगर मुराद गली निवासी रूबी (28) की शादी चार साल पहले तेलीपारा नंदू गैरेज के पीछे रहने वाले सागर शर्मा पिता सनातन शर्मा से हुई थी

READ MORE : Bilaspur Breaking : अनियंत्रित होकर मालवाहक से टकराई स्कूटी, हाई स्कूल के शिक्षिका की मौत….

दोनों की एक साल की बेटी भी हैधीरज जोशी पिता विनोद जोशी (30) ने बताया कि रूबी उनकी छोटी बहन थीबीते तीन अप्रैल को उसके ससुरालवालों ने मिलकर बाल पकड़कर लाठी, डंडे और पाइप से मारपीट की, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई फिर उसे बीमार बताकर सिम्स लेकर गएस्थिति गंभीर होने पर उसे नेहरू नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती रही