घर पर ही खाना चाहते हैं रेस्टोरेंट जैसा खाना, तो इस विधि से बनाएं वेज दम बिरयानी…

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 1/2 कप पके हुए चावल
  • 1 फूलगोभी
  • 1/2 कप मटर
  • एक-एक चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • 1 प्याज
  • 2 गाजर
  • 2 आलू
  • आधा कप दही
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 दालचीनी
  • 2-3 चक्र फूल
  • 2 हरी इलायची
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच काली मिर्च
  • 1 चम्मच बिरयानी मसाला
  • नमक स्वादानुसार

विधि :

  • सबसे पहले एक बर्तन में तेल डालें। अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर उन्हें कुरकुरा होने दें।
  • इसके बाद इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, जीरा, चक्र फूल, इलाइची डालकर अच्छे से पकाएं।
  • अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे पकने दें।
  • इसके बाद इसमें गाजर, फूलगोभी, मटर समेत सभी सब्जियां डालकर इन्हें अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से पकाएं।
  • इसके बाद थोड़ा दही डालें और इसे थोड़ी देर और पकने दें।
  • अंत में पके हुए चावल लें और इसे पकाए हुए मसाले के ऊपर डालें।
  • अंत में सूखे मेवे और कुरकुरे प्याज से बिरयानी को गार्निश करें।