Raipur News : महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला, जुर्म दर्ज….

रायपुर,15 अप्रैल ।  शहर के करीब ग्राम टेकारी  में आरोपी ने महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया है।  ये घटना मंदिरहसौद थाने की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तुकाराम निषाद पिड़ित परसराम साहू से पुराणी रंजिश के चलते गाली गलौच कर रहा था।

तभी साहू की पत्नी हीरा बाई ने आरोपी को मना किया जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित की पत्नी पैट हत्या करने की नियत से टंगिया से मारकर प्राण घात हमला कर दिया।  

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।