Home / Chhattisgarh / अधूरे मुक्तिधाम निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ,समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

अधूरे मुक्तिधाम निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ,समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें:

बलौदाबाजार-भाटापारा, 15 अक्टूबर 2026/ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत अधोसंरचना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलकी में निर्माणाधीन मुक्तिधाम को पुनः प्रारम्भ कराते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जनपद पंचायत एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मुक्तिधाम के शेष निर्माण कार्यों को 5 दिवस में प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामवासियों को अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम जैसी आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक गरिमा एवं नागरिक सुविधाओं से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। ऐसे कार्यों के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि ग्राम पंचायत ठेलकी के मुक्तिधाम का निर्माण प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, जिससे ग्रामवासियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक अंतिम संस्कार स्थल उपलब्ध हो सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *