Home / Entertainment / ‘रामायणम्’ का इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च के साथ शुरू हुआ ग्लोबल कैंपेन, रणबीर कपूर के राम और रॉकिंग स्टार यश के रावण लुक के सोलो पोस्टर्स हुए जारी

‘रामायणम्’ का इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च के साथ शुरू हुआ ग्लोबल कैंपेन, रणबीर कपूर के राम और रॉकिंग स्टार यश के रावण लुक के सोलो पोस्टर्स हुए जारी

ख़बर शेयर करें:

रणबीर कपूर के राम और यश के रावण अवतार के नए सोलो पोस्टर्स संग ‘रामायणम्’ का इंटरनेशनल ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई। इंटरनेशनल ट्रेलर को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। ट्रेलर में महागाथा के लीड किरदारों की एक्शन से भरपूर झलक देखने को मिलती है। वहीं, ट्रेलर के साथ जारी किए गए नए सोलो पोस्टर्स में रणबीर कपूर भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं।

नामित मल्होत्रा की रामायणम् के मार्क्स ने फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर के साथ रणबीर कपूर के भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश के रावण के भव्य अवतार के दो सालो पोस्टर्स भी रिलीज कर दिए हैं। इस तरह से सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने इस महाकाव्य को ग्लोबल कैंपेन के तौर पर आगे बढ़ने का काम किया है। इस कदम ने मेकर्स द्वारा दुनिया भर के दर्शकों तक फिल्म को बड़े पैमाने के साथ पहुंचने की कमिटमेंट को पेश किया है।

इंग्लिश, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दो अलग दुनिया की झलक देखने मिलती है। नितेश तिवारी के डायरेक्टर में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में एक्शन के साथ शानदार सिनेमैटिक यूनिवर्स को भी खूबसूरती से पेश किया गया है।

रावण के रूप में रॉकिंग स्टार यश का सोलो पोस्टर, एक महल को दिखाता है, जहां एक्टर अपने किरदार में मरे हुए योद्धाओं के बीच, भाला पकड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर में साफ तौर से एक भयानक युद्ध के बाद की झलक देखने मिल रही है, जिसमें यश की लंका के राजा के रूप में मौजूदगी माहौल को गंभीर बना रही है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दूसरे सोलो पोस्टर में देखा जा सकता है जिसमें उन्होंने अपने तीर धनुष को उठाया है जबकि उनके बैकग्राउंड में जंगल से चीरती आ रही सूरज की रोशनी नजर आ रही है। पोस्टर में राम द्वारा युद्ध के लिए की गई तैयारी को क्लोज-अप कंपोजिशन से साफ महसूस किया जा सकता है।

फिल्म के मेकर्स ने एक के बाद एक पोस्टर्स को रिलीज करने का सिलसिला जारी रखा है, जिसके जरिए वह दर्शकों को फिल्में मौजूद अहम किरदारों से रूबरू कराने के अलावा फिल्म की दुनिया की झलक भी दे रहे हैं। कल की ही बात है जब नमित मल्होत्रा, यश और नितेश तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज की घोषणा करते हुए फिल्म के कैंपेन को एक अलग लेवल पर ले जाने की जानकारी दी थी।

इस ग्लोबल पुश के पीछे का अहम हिस्सा सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाना है, जो की फिल्म को भारत से बाहर इंटरनेशनल लेवल पर डिस्ट्रिब्यूट करने वाला है। सोनी पिक्चर्स के ग्लोबल डिसटीब्यूशन नेटवर्क के समर्थन से फिल्म रामायणम् इंटरनेशनल मार्केट में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। यह इंटरनेशनल कैंपेन भारत की सबसे जानी मानी महागाथाओं में से एक को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बेंगलुरु में इंटरनेशनल ट्रेलर को प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा होस्ट एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया। इस खास इवेंट में फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रॉकिंग स्टार यश, रवि दुबे, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और डायरेक्टर नितेश तिवारी समेत कई लोग शामिल हुए। यह इवेंट फिल्म के ग्लोबल कैंपेन का एक अहम कदम है। इसके बाद ट्रेलर को दुनिया भर के दर्शकों के लिए छह भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *