Skip to content
April 25, 2026

  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Madhyapradesh
    • Uttarpradesh
    • Bihar
    • Jharkhand
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Astrology
Main Menu
International

Twitter से नीली चिड़िया गायब! अब Elon Musk ने ‘डॉगी’ को बनाया ट्विटर का नया Logo

April 4, 2023April 4, 2023 - by NN Express

ट्विटर में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार एलॉन मस्क ने ट्विटर का लोगो ही बदल दिया है. यानी कि अब ट्विटर से नीली चिड़िया गायब हो गई है. इस बदलवा के बाद से यूजर्स काफी हैरान हैं. कारण, ट्विटर ने ‘डोगी’ को अपना नया लोगो बनाया है. इसको लेकर ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने एक ट्वीट भी किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि अब डॉगी ही ट्विटर का नया लोगो होगा.

दरअसल, सोमवार रात से यूजर्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता (डॉगी) नजर आने लगा. इस लोगो को देखकर यूजर्स हैरान हो गए. वह एक दूसरे से सवाल पूछने लगे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिखाई दे रहा है. देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा. यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एलॉन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है.

एलॉन मस्क ने मंगलवार रात करीब 12:20 बजे एक फोटो ट्वीट की. जिसमें एक डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है. इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है. जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है”. मस्क के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों पर विराम लग गया और ये स्पष्ट हो गया कि लोगो में बदलाव एलॉन मस्क ने किया है.

बता दें कि एलॉन मस्क ने डॉगी को लेकर पहले भी संकेत दिए थे. उन्होंने इसी साल फरवरी में एक फोटो ट्वीट की थी. उसके कैप्शन में मस्क ने लिखा था, “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं.” फोटो में एक कुत्ते को ट्विटर के सीईओ की कुर्सी पर बैठा था. उसके आगे टेबल पर एक पेपर रखा था, जिसमें इस कुत्ते का नाम फ्लोकी लिखा गया था और नीचे उसकी पोस्ट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिखी गई थी. इस पेपर पर ट्विटर का लोगो यानी नीली चिड़िया थी. हालांकि तब किसी ने नहीं सोचा था कि मस्क ट्विटर का वर्षों पुराना लोगो बदलने जा रहे हैं.

Tagged'डॉगी'BREAKING NEWSट्विटर का नया Logo

Related Posts

अमेरिका ने 24 घंटे में पश्चिम एशिया भेजे 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान; ईरान की धमकी- ‘ऐसा मारेंगे उठेंगे नहीं’

February 18, 2026February 18, 2026

Latest remains returned to Israel from Gaza are not bodies of hostages, an Israeli official says

November 1, 2025November 1, 2025

फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीय लोगों के स्वागत के लिए ‘इंडियन लाउंज’ का उद्घाटन किया

June 30, 2025June 30, 2025

Post navigation

Previous Article कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने खेला खूनी खेल….2 इंच जमीन के लिए बड़े भाई की हत्या…
Next Article Party में बज रहा था तेज Music, गर्भवती पड़ोसी महिला ने रोका तो मारी गोली….

About NN Express

View all posts by NN Express →

Recent Posts

  • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 37 लाख की ठगी का खुलासा, महिला सहित 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
  • बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा
  • स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण, युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का मिला अवसर
  • वेदांता पावर प्लांट हादसा: एक और मजदूर ने तोड़ा दम; जान गंवाने वालों की संख्या हुई २५
  • घंटाघर में शीतल शरबत वितरण केंद्र का शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन ने राहगीरों को पिलाया शरबत
Copyright © 2026 .
Powered by WordPress and HitMag.