RAJGADH : नाबालिग सहित उसकी बहन के साथ छेड़छाड़, तीन पर केस दर्ज

राजगढ़, 27 सितम्बर । नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में फूलबाग पर रहने वाली युवती ने तीन युवकों पर छोटी बहन सहित उसके साथ छेड़खानी करने और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी अवधेशसिंह तोमर के अनुसार फूलबाग निवासी युवती ने बताया कि हासिब पुत्र हासन खां निवासी भिस्ती गली, अयान पुत्र अमजद खां निवासी मनिहारी मौहल्ला नरसिंहगढ़ और बिलाल निवासी रामकुंड नरसिंहगढ़ पिछले तीन माह से रास्ते में पीछा कर परेशान कर रहे हैं। बीती शाम पुरानी कोतवाली के समीप उन्होंने रास्ता रोककर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की, किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 341, 354, 354(क), 354(घ), 506, 7/8, 11/12 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।