BIG BREAKING NEWS : सउदी अरब में हुए बस हादसे में 20 लोगों की मौत

रियाद ,28 मार्च  सउदी अरब में मक्का जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस के एक पुल पर टकराने के बाद उसमें आग लग जाने से 20 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गये। रिपोर्ट में बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 20 लोगों की मौत हो गयी वहीं 29 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बस के ब्रेक में गड़बड़ी से यह पुल से टकराकर पलट गया और उसमें आग लग गयी।