CG BREAKING: CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

छत्तीसगढ़,25 मार्च । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उग्रवाद प्रभावित जगदलपुर में सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

बता दें कि अमित शाह 24 मार्च की शाम BSF के विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां भाजपा के कार्यकार्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे चॉपर के माध्यम से करनपुर कैंप पहुंचे। उन्होंने यहां कोबरा 201/ 204 बटालियन के कैंप में रात गुजारी।

अफसरों की बैठक ली। जवानों से भी उन्होंने मुलाकात की। जगदलपुर एयरपोर्ट से लेकर करनपुर सीआरपीएफ हेड क्वार्टर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा में 4 हजार से अधिक जवान तैनात हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ रायपुर और बस्तर पुलिस भी सुरक्षा की कमान संभाल रही है।