Home / Uncategorized / कवर्धा में वन विकास निगम की कार्यशाला, वृक्षों की वैज्ञानिक कटाई और श्रमिक सुरक्षा पर जोर

कवर्धा में वन विकास निगम की कार्यशाला, वृक्षों की वैज्ञानिक कटाई और श्रमिक सुरक्षा पर जोर

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा कवर्धा के सिंगपुर बीट में वृक्षों के वैज्ञानिक पातन और लॉगिंग की उन्नत तकनीकों पर एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में मैदानी अमले और श्रमिकों को जंगल में प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण काष्ठ तैयार करने, निर्धारित लॉगिंग प्लान का पालन करने और निगम का राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लकड़ी की लंबाई और श्रेणी के अनुसार कटाई एवं छंटाई की तकनीक समझाई गई, ताकि काष्ठ का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही वृक्षों की कटाई के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा और छोटे पौधों व प्राकृतिक पुनरुत्पादन को नुकसान से बचाने के उपाय बताए गए।

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक अमरनाथ प्रसाद के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय महाप्रबंधक राम अवतार दुबे, मंडल प्रबंधक राम कुमार सिदार, अधिकारी, कूप प्रभारी और मैदानी श्रमिक उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *