Home / Chhattisgarh / सुकमा: एसपी ने दोरनापाल छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों को प्रयोग के जरिए समझाया विज्ञान

सुकमा: एसपी ने दोरनापाल छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों को प्रयोग के जरिए समझाया विज्ञान

ख़बर शेयर करें:

सुकमा, 13 अक्टूबर। SP ने दोरनापाल स्थित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई और दिनचर्या का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और बेहतर पढ़ाई की रणनीति के बारे में मार्गदर्शन दिया।

निरीक्षण के दौरान रात 8 बजे छात्रावास में विद्यार्थी पढ़ाई करते हुए मिले। विज्ञान विषय की पढ़ाई कर रहे छात्रों को देखकर SP ने मोमबत्ती जलाकर प्रयोग के माध्यम से विज्ञान के एक महत्वपूर्ण विषय को सरल तरीके से समझाया। इसके बाद पढ़ाए गए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका छात्रों ने उत्साहपूर्वक सही जवाब दिया।

रात्रि भोजन के समय SP विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनके साथ भोजन किया। उन्होंने छात्रों को नियमित पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

SP के इस औचक निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने की पहल देखने को मिली।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *