Sarkari Naukari: जल्द होगी 18 हजार शिक्षकों की भर्ती, CM ने कहा- 2.5 लाख छात्रों टैबलेट दिया जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि, प्रदेश में जल्द ही 18 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 11 हजार नियमित शिक्षक और 7 हज़ार शिक्षकों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत की जाएगी।हरियाणा सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अभी तक दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच लाख टैबलेट वितरित किए गए हैं, जबकि 2.5 लाख और टैबलेट जल्द ही प्रदान किए जाएंगे।