तकनीकी समस्या के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिग…

बेंगलुरु 12 मार्च। बेंगलुरु में शनिवार को एआईएक्स कनेक्ट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। विमान बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान अचानक उड़ान भरने के 10 मिनट बाद केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह जानकारी एयर एशिया के अधिकारियों ने दी।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे उतरना था। हालांकि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसको लैंडिंग करनी पड़ गई।

एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘बेंगलुरु से लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट i5-2472 को एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इस वजह से फ्लाइट बेंगलुरु लौट आई। ‘प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।’