दिल्ली, 09 मार्च। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप न केवल हैरान हो जाएंगे, बल्कि अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में जॉली एलएलबी-2 की कॉपी की गई है। कुछ ऐसा ही नजारा जॉली एलएलबी-2 में देखा गया था। जब एग्जाम में बच्चों को पास कराने के लिए जगदीश मिश्रा यानी अक्षय कुमार ने अभिभावकों से पैसे लिए थे।
https://twitter.com/HasnaZarooriHai/status/1633143124720762880?t=_B7f2A949Aka0gSE97tr9A&s=19
वीडियो से स्पष्ट है कि लोगों ने जॉली एलएलबी-2 की कॉपी की है। वीडियो में देख सकते हैं कि हरियाणा के किसी स्कूल में मैट्रिक या इंटर का एग्जाम चल रहा है। अभिभावक चिंता में डूबे हैं। उन्हें अपने बच्चों का भविष्य दिख रहा है। वे अपने बच्चे का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं। हालांकि, इसमें स्टूडेंट की मेहनत जरूरी है। इसके बावजूद अभिभावक अपनी तरफ से साम, दाम, दंड और भेद सभी हथकंडे अपनाकर बच्चे को पास कराना चाहते हैं।
इस्तेमाल किया जा रहा है। वह शख्स अभिभावकों से घिरा है। उसके एक हाथ में चिट है, तो दूसरे हाथ में लाउडस्पीकर है। वह बुलंद आवाज में सवालों के जवाब दे रहा है। वहीं, स्कूल के छत पर पुलिसकर्मी गश्ती करते दिख रहा है। यह सीन बेहद हास्यास्पद है।
इस वीडियो को ‘Hasna Zaroori Hai’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है-
तभी तो देश और हरियाणा आगे बढ़ेगा
नकल करेगा तभी तो आगे बढ़ेगा हरियाणा और भारत.…..


