Home / Chhattisgarh / KORBA : सडक़ निर्माण में बाधा, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

KORBA : सडक़ निर्माण में बाधा, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें:

कोरबा। बालको नगर से रूमगरा क्षेत्र की सडक़ का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों के अतिक्रमण बाधक बन रहे थे। तहसीलदार और पुलिस की उपस्थिति में आज इन्हें हटा दिया गया।

बताया गया कि इस रास्ते पर हाल में ही अतिक्रमण के मामले बढ़े थे। जबकि सडक़ चौड़ी करण की योजना पहले बना ली थी। अतिक्रमण के चलते समस्याएं हो रही थीं और सडक़ निर्माण दिक्कत महसूस की गई। बार-बार परेशानी होने पर प्रशासन को अवगत कराया गया। तहसीलदार कोरबा और उनकी टीम ने बालको नगर पुलिस के सहयोग से इस रास्ते पर किये गए अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्यवाही की। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा हायतौबा मचाने का प्रयास किया गया लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *