Home / Chhattisgarh / अंबिकापुर में स्कूटी पर निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा; सत्तिपारा में गंदगी देख जताई नाराजगी

अंबिकापुर में स्कूटी पर निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा; सत्तिपारा में गंदगी देख जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें:

अंबिकापुर, 08 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव गुरुवार सुबह अचानक स्कूटी से अंबिकापुर शहर के निरीक्षण पर निकल पड़े। हेलमेट पहनकर खुद स्कूटी चलाते हुए उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सत्तिपारा इलाके में कचरे के ढेर और तालाब में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने निरीक्षण के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी। सत्तिपारा पहुंचने पर उन्हें जगह-जगह कचरा जमा मिला। वहीं तालाब में भी गंदगी दिखाई दी। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।

औचक निरीक्षण के दौरान अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, सभापति सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी स्थिति को करीब से देखा और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

डिप्टी सीएम का इस तरह अचानक स्कूटी से शहर के निरीक्षण पर निकलना चर्चा का विषय रहा। वहीं सत्तिपारा में कचरे के ढेर और तालाब में गंदगी मिलने के बाद नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हुए हैं। औचक निरीक्षण के जरिए डिप्टी सीएम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखने का प्रयास किया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *