Home / Chhattisgarh / CG BREAKING : बिगड़े मौसम में गरजी बिजली, 3 मजदूरों पर गिरी गाज, एक की मौत, दूसरा गंभीर

CG BREAKING : बिगड़े मौसम में गरजी बिजली, 3 मजदूरों पर गिरी गाज, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ख़बर शेयर करें:

दुर्ग, 08 अक्टूबर। बिगड़े मौसम के बीच गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीसरा मजदूर भी बिजली की चपेट में आने के बाद थर-थर कांपने लगा।

मृतक की पहचान लोरमी निवासी मनोहर यादव के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर का नाम राहुल निषाद बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के महेश कॉलोनी की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *