शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या….

चांदी गांव में शादीशुदा महिला ने गला मे फांसी लगा आत्महत्या कर ली. महिला कि फांसी कि फंदे लटके देख उनके दोनो पुत्र कोहराम मचना शुरू कर दिए. दोनों बच्चों के चित्कार से अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े. कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला कि शव को नीचे उतारे. उस दौरान मृतका के पिता भी मौजूद थे. फांसी के फंदे से लटकर मौत होने कि खबर आग की तरह गांव मे फैल गई. खबर मिलते हीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविभूषण कुमार ने बताया की चांदी गांव निवासी सोनू शर्मा कि पत्नी मनीषा देवी आपने दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाली और कमरे कि दरवाजा बंद कर लिया. अपनी ही साड़ी को पंखे से बांध कर लटक गई. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतका के दो पुत्र हैं. जो एक वर्ष व चार वर्ष के हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.