नाराज होकर दूर रह रही थी पत्‍नी, मनाकर लाया पति फ‍िर गोली मारकर कर दी हत्‍या…

फर्रुखाबाद,16 फरवरी I शहर के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी बबलू मिश्रा के मकान में थाना मेरापुर के गांव दहिलिया निवासी उपेंद्र यादव किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। उपेन्द्र यादव ने शाम को पत्नी 23 वर्षीय ज्योति यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। ज्योति के सीने व गर्दन में गोली लगी है।

घटना के समय ज्योति की मां पुष्पा यादव व तीन वर्षीय पुत्र यश भी साथ था। ज्योति व उपेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उपेन्द्र के बुलाने पर ज्योति मंगलवार को ही आठ माह बाद जयपुर से यहां आई थी। वह जयपुर में अपने मामा के पास रह रही थी।