Home / Chhattisgarh / CG BREAKING: 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

CG BREAKING: 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर, 07 अक्टूबर। जिले के तखतपुर के पुराना बस स्टैंड इलाके में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला अचानक करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर के ऊपर देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। हालांकि, महिला के टावर पर चढ़ने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के चलते पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। महिला के नीचे आने के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *