Home / Entertainment / अनुभव सिन्हा ने शानदार रिस्पॉन्स के बीच खोले बनारस बीट के डेब्यू ट्रैक ‘बारिश और तुम’ की मेकिंग के राज

अनुभव सिन्हा ने शानदार रिस्पॉन्स के बीच खोले बनारस बीट के डेब्यू ट्रैक ‘बारिश और तुम’ की मेकिंग के राज

ख़बर शेयर करें:

मुंबई। बनारस बीट के डेब्यू ट्रैक ‘बारिश और तुम’ की क्रिएटिव जर्नी पर अनुभव सिन्हा ने की खुलकर बात, जानें पहली लाइन पर दिया था कैसा रिएक्शन,‘बारिश और तुम’ से शुरू हुई बनारस बीट की म्यूजिकल जर्नी, अनुभव सिन्हा ने बताया कैसे बना गाना

अनुभव सिन्हा ने ‘बनारस बीट’ के डेब्यू सॉन्ग ‘बारिश और तुम’ की मेकिंग पर रोशनी डालते हुए बताया है कि कैसे गाने में एक हमिंग वोकल जोड़ने का उनका आइडिया कम्पोज़र शशि सुमन, लिरिसिस्ट अभेंद्र कुमार उपाध्याय, और सिंगर अब्दुल शेख से कनेक्ट हुआ।

इंडियन सिनेमा के जाने माने फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर -राइटर्स में से एक अनुभव सिन्हा, ने पिछले कुछ सालों में कई कहानियां और कई बॉक्स ऑफिस हिट्स दिए हैं। अपने प्रोडक्शन बैनर के तले सिग्नेचर सिनेमैटिक स्टोरी टेलिंग से आगे बढ़ते हुए, फिल्ममेकर्स ने हाल ही में बनाया बीट नाम से अपना म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है। बता दे कि उनका यह पैशन प्रोजेक्ट लंबे समय से म्यूजिक के लिए उनके प्यार से प्रेरित है। यह आइडिया उनके मन में कुल 8 साल पहले आया था, लेकिन इसने आकार उनके द्वारा कंपोजर्स और क्रिएटर्स की टीम को साथ लाने के साथ लिया है। फिल्मी ट्रैक से आगे बढ़ते हुए बनारस बीट का मकसद लिस्नर्स को ओरिजिनल, इंडिपेंडेंस कंपोजिशन को पेश करना है।

अपने डेब्यू रिलीज़ की सफलता के बीच अब बनारस बीट ने बारिश और तुम ट्रैक की मेकिंग की झलक फैंस के सामने पेश की है। अनुभव सिन्हा, कंपोजर शशि सुमन, लिरिसिस्ट अभेंद्र कुमार उपाध्याय और सिंगर अब्दुल शेख की मौजूदगी वाली हाल ही में रिलीज हुए बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में जोश से भरे जामिंग सेशन, क्रिएटिव डिबेट्स और एक साथ काम करने के जुनून की झलक नजर आ रही है।

​पोस्ट-लॉकडाउन जैमिंग सेशन के दौरान ‘बारिश और तुम’ की कहानी की शुरुआत हुई थी, जहां लिरिसिस्ट अभेंद्र कुमार उपाध्याय की पोएट्री तुरंत टीम को पसंद आ गई। कंपोजर शशि सुमन ने बारिश और यादों के इर्द गिर्द लिखे और कंपोज किए गए इस ट्रैक को पियानो पर आकार दिया था। गाने को पहली बार सुनने के बाद मन में आए सबसे पहले रिएक्शन को शेयर करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, “इस गाने के ओपनिंग वर्स की बिल्कुल पहली लाइन ही मेरे लिए एक एब्सोल्यूट क्लिंचर थी… मैं तभी और वहीं इसके पूरी तरह प्यार में पड़ गया।”

जहां सिन्हा का कहना है कि इसने उनका बहुत छोटा रोल रहा है, वहीं टीम का मानना है कि उनकी क्रिएटिव सोच ने कंपोजिशन को पूरी तरह से बदला है, खासकर एक अनोखे हमिंग सीक्वेंस के लिए उनका लगातार ज़ोर देना, जिसने गाने में शांति और भावनाओं की गहराई को एक बिल्कुल नई परत दी है।

सही आवाज ढूंढना एक दूसरा बड़ा और महत्वपूर्ण काम था। सिन्हा और सुमन एक नई, ऑथेंटिक आवाज देने के लिए कमिटेड थे, जो प्लेबैक सिंगिंग के बीच अलग नजर आ सके। लंबी तलाश के बाद उन्होंने अब्दुल शेख को सेलेक्ट किया, जिन्होंने ट्रैक को अपनी आवाज से अनोखेपन के साथ गहराई भी दी। दिए गए विजन को समझते हुए अब्दुल ने कमाल की परफॉर्मेंस दी और ट्रैक में प्यार और यादों के एहसास को खूबसूरती से पिरोया।

​बनारस बीट अपने पहले गाने बारिश और तुम के साथ, म्यूज़िक की दुनिया में दिल को छू लेने वाले, इंडिपेंडेंट ट्रैक देने के वादे के साथ आया है। इस गाने में इंसानी भावनाओं को खूबसूरती से एक साथ लाया गया है। ऐसे में म्यूजिक लवर्स के लिए लेबल का पहला गाना अब बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और ऑफिशियल चैनल्स पर सुने जाने के लिए उपलब्ध है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *