Home / Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ : सब्जियों की फसल के बीच गांजे की खेती, पुलिस ने 112 पौधे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : सब्जियों की फसल के बीच गांजे की खेती, पुलिस ने 112 पौधे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें:

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सब्जियों की खेत लहलहाते अवैध गांजे पौधे पकड़ा गया है. पटवारी की सूचना पर पुलिस ने खुखरी के रखैतपारा में दबिश दी. यहां से 112 नग गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिसकी कीमत 3 लाख से अधिक की बताई जा रही है.  पुलिस को ग्राम खुखरी के रखैतपारा क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचना मिली थी। यह सूचना पटवारी के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जांच की।

पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर, शनिवार को खुखरी के हल्का पटवारी ने पुलिस को सूचना दी कि कबीर साय टेकाम ने अपनी जमीन के सब्जियों के फसल के बीच मादक पदार्थ गांजा लगाया है. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम रवाना किया गया. पूछताछ में कबीर साय ने घर के बाड़ी में सब्जी के फसल के बीच गांजा की खेती करना कबूल किया. 

मौके से पुलिस ने सब्जी फसल के बीच में लगाए गए मादक पदार्थ गांजा का छोटा बड़ा पौधा, डगाल, हरा पत्ता, तना सहित कुल 112 नग पौधा बरामद कर पंचनामा तैयार किया. कुल 36 किलो 300 ग्राम गांजा पकड़ाया, जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी कबीर साय टेकाम को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *