Home / Chhattisgarh / CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर

ख़बर शेयर करें:

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां खड़े ट्रक के पीछे एक मोटरसाइकिल जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना सनौद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर मोहारा गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे। इसी दौरान सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव के पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 08 AU 7510 के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं छोटा बेटा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 8 वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *