नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने 21 जनवरी 2023 को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी के “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होगा और 26 मार्च 2023 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यहां वह राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे।
इस अभियान के दौरान, पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पत्र के साथ भाजपा सरकार की विफलताओं की एक चार्जशीट को हर घर में बांटा जाएगा। इस अभियान का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।


