Home / Chhattisgarh / सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ के निवेश अवसर होंगे प्रस्तुत

सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ के निवेश अवसर होंगे प्रस्तुत

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से शनिवार को सिंगापुर पहुंचे। यहां वे प्रथम SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य को वैश्विक निवेशकों के समक्ष अपनी उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

फोरम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री साय राज्य की नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और विभिन्न उभरते क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं को निवेशकों के सामने रखेंगे। सरकार का उद्देश्य इन संसाधनों और क्षमताओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने, उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और नई औद्योगिक संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

SING फोरम 2026 में मुख्यमंत्री की सहभागिता को छत्तीसगढ़ के लिए वैश्विक निवेशकों से संवाद बढ़ाने और राज्य की विकास संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *