सराफा व्यवसायी को धमकी, अज्ञात कॉलर ने की ये डिमांड

बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यवसायी को शुक्रवार को सोने की चेन और अंगूठी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। पहले तो सराफा व्यवसायी ने इसे किसी की शरारत समझा लेकिन एक के बाद एक कई धमकी भरे काॅल आने पर इसकी शिकायत थाने में की है। व्यवसायी सचिन सोनी ने बताया कि “वह तेलीपारा में रहता है। 

इसके बाद दूसरे दिन भी उसे वही बात दोहराते हुए डिमांड करने लगा और नहीं देने पर जान से मारने की बात की। तीसरे दिन भी उसी बात को दोहराया। इस पर सचिन डरकर सिविल लाइन थाने में पहुंचा और इसकी शिकायत दर्ज कराई।