IND VS NZ 1st ODI : पहले वनडे में गिल का बड़ा धमाका, तोड़ दिया विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड …

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। पारी की शुरुआत भारतीय टीम ने काफी अच्छी की लेकिन 13वे ओवर में कप्तान रोहित 38 गेंद में 34 रन बनाकर टिकनर की गेंद में डेरिल मिशेल को कैच थमा बैठे। लेकिन शुभमन गिल का धमाका जारी रहा और उन्होंने 87 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया।इसी के साथ शुभमन गिल ने विराट कोहली ने का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल ने आज अपने वनडे करियर का तीसरा शतक पूरा किया और वे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। गिल ने विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेरिल मिशेल ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच दे बैठे।

भारत का स्कोर अभी खबर लिखे जाने तक 40 ओवर के बाद 253 रन पर 5 विकेट है और गिल 114 गेंद में 135 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।