सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी से

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में 12 फरवरी को सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा होगी। बात करें छत्तीसगढ़ में होने वाली सीजीपीएससी की तो 12 फरवरी को परीक्षा होगी।

20 दिसंबर को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई थी।इसके लिए प्रदेश के 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि सीजीपीएससी की वेबसाइट से प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के करीब युवाओं ने आवेदन किए हैं।डिप्टी कलेक्टर समेत 210 प्रशासनिक पदों पर परीक्षाए होगी।