शराबी जेठ निकला गर्भवती बहू का हत्यारा, नशे में की बहू से की गंदी हरकत फिर

बिलासपुर। रेप के प्रयास में सफल नहीं होने पर कुकर्मी जेठ ने अपनी ही गर्भवती बहू की हत्या कर दी। ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।पुलिस ने आरोपी की पहचान बिलासपुर स्थित इंदु चौक क्षेत्र के निवासी प्रकाश सिंह (28) के रूप में की है जिसने अपनी बहू सत्या सिंह की हत्या  कर दी थी। पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात आरोपी नशे में चूर था और विरोध करने पर उसने पीड़िता को घूंसों से नाक-मुंह में मौत होते तक मारा और आराम से आकर सो गया। पुलिस ने आगे बताया कि नव विवाहिता का दिव्यांग पति पीटर सिंह वारदात के ठीक पहले नागपुर जाने के लिए निकला था और गर्भवती पीड़ित महिला  घर में अकेली थी। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश की थी । 

बता दे कि मृतका अपने पति के साथ घर के बाहर ही ठेले में दाबेली बेचा करती थी।