Home / Chhattisgarh / Korba Football: मिनीमाता स्कूल के आकाश यादव और अर्श हुसैन का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Korba Football: मिनीमाता स्कूल के आकाश यादव और अर्श हुसैन का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

ख़बर शेयर करें:

KORBA, Oct 1: लोक शिक्षण संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिता के लिए मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालको नगर के दो विद्यार्थियों का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कक्षा 8वीं के छात्र आकाश यादव और कक्षा 7वीं के छात्र अर्श हुसैन अब राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सारंगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दोनों खिलाड़ियों के चयन से कोरबा के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

आकाश यादव और अर्श हुसैन के राज्य स्तर पर चयन को विद्यालय की खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ी सारंगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जेके गवेल, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा जितेंद्र साहू, विद्यालय के प्राचार्य भुजेंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कृष्णा गढ़वाल, जिलाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ देवेंद्र महतो, सचिव सनत कालेलकर, फुटबॉल कोच गोपाल दास महंत, कल्याण शिक्षण समिति के सचिव गिरीश शर्मा और कोषाध्यक्ष केशव कुर्रे सहित पांचों विकासखंडों के क्रीड़ा प्रभारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

खिलाड़ियों के सारंगढ़ रवाना होने पर राजेंद्र यादव, रागनी यादव, जाबिर हुसैन और शबनम परवीन सहित परिजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *