मिनटों में बनाएं ओट्स एग ऑमलेट, जानें बनाने की विधि

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

2-3 अंडे, 1 कप ओट्स पाउडर, 1 टी स्पून काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ, हरा धनिया, बारीक कटे प्याज ,

विधि :

– सबसे पहले ओट्स को मिक्सी ग्राइंडर पीसकर पाउडर बना लें।

– अब बाउल में अंडों को तोड़ लें, इसमें ओट्स पाउडर मिला दें।

– फिर इसमें काली मिर्च, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

– पैन में तेल गरम करें, तैयार घोल डालें और उसे बराबर फैलाएं।

– कुछ मिनट के लिए मीडियम आंच पर सेंक लें, अब दूसरी तरफ से भी इसे सेंक लें।

– तैयार है ओट्स एग ऑमलेट।