कोरबा,01 जनवरी । जिले के पंप हाउस में विगत दिनों 20 वर्षीय युवती को पेचकस से गोद कर हत्या करने वाले आरोपी को कोरबा पुलिस ने राजनादगांव से गिरफ्तार कर लिया हैं। पकड़े गए आरोपी से हत्या कब सम्बन्ध पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस आज हत्या का खुलासा कर सकती है। मामला एसईसीएल (South Eastern coalfield Limited )के पंप हाउस कालोनी का है जहां रहने वाले 20 वर्षीय युवती नील कुसुम की हत्या 24 दिसम्बर को पेचकस से गोद कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारा शाहबाज फरार हो गया था। हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोरबा पुलिस की चार टीम तलाश में जुटी थी। आखिरकार 7 दिन बाद आरोपी को राजनादगांव से गिरफ्तार किया गया है।
Korba Pump House Murder: पेचकस से युवती की गोदकर हत्या करने वाला आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

