KORBA : कारोबारी ने फांसी लगाकर की खुदखुशी….

कोरबा,28 दिसंबर । जिले में एक दवा व्यवसाई हितेश पांडेय का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।  ये मामला दर्री थाना अंतर्गत जमनीपाली के साडा कॉलोनी का है। पुलिस ने बताया कि जमनीपाली सरदार वलबभाई पटेल साडा कॉलोनी एमआईजी 136 में आरबी पांडे परिवार निवास करता है जहाँ परिवार के मुखिया की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने बेटे हितेश पांडेय, बहू और ढाई साल के पोते के साथ रहती हैं। परिवार की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हितेश पांडे दवा का थोक कारोबार का काम करता है. कोरबा के घंटाघर क्षेत्र में दुकान है। 

पुलिस ने आगे कहा कि मंगलवार को अवकाश की वजह से दुकान बंद कर हितेश पांडे अपने घर पर था।  शाम के वक्त घर में सूनेपन का फायदा उठाकर उसने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों की नजर जब फांसी के फंदे पर पड़ी तब कोहराम मच गया।  चीख-पुकार सुनकर कॉलोनीवासियों एकत्रित हो गए. घटना की सूचना दर्री पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू की  जहाँ  एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज उसके कारण यह कदम उठाने की बात लिखी गई है।  पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।