मना करने पर किया शादी का वादा,लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर किया दुष्कर्म….

जयपुर,25 दिसंबर I में मिलने बुलाकर दिल्ली की एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। पिछले पांच साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। धोखा देकर आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

SHO सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि नई दिल्ली निवासी 35 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 5 साल पहले दिल्ली में एक प्रोग्राम में उसकी जयदीप (27) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी जयदीप ने उसे हाउसिंग बोर्ड किशनगढ़ का रहने वाला बताया। प्रोग्राम में हुई मुलाकात के बाद लगातार दोनों में बातचीत होने लगी।

जयपुर में जॉब करने के दौरान आरोपी जयदीप ने उसे मिलने के बहाने बुलाकर जबरन रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। पिछले 5 सालों से दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे है। शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार उससे रेप करता रहा। कुछ दिनों पहले आरोपी जयदीप ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। धोखा देने का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।