कांकेर,25 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में एक सीएएफ जवान ने प्रधान आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी गोली चलाई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना कांकेर पीजी कॉलेज की है। यहां एक सीएएफ जवान ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत को गोली मार दी। इस दौरान सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी जवान ने एक और आरक्षक बृजेश भरद्वाज पर भी गोली चलाई, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी और वो बच गया। आरोपी जवान हथियार लेकर पीजी कॉलेज के अंदर घूम रहा है।
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने साथी जवानो को मारी गोली,प्रधान आरक्षक की मौत

