कबीरधाम,24 दिसंबर । पुलिस ने शनिवार को पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा करते हुए ग्राम सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बोक्करखार ग्राम सरपंच अमित यादव, भाई सुखसागर यादव और अन्य नन्दलाल मेरावी और जगदीश धुर्वे के रूप में की है। इन्होने पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे की ह्त्या कर दी थी जो पिछले महीने से लापता था।
पत्रकार व RTI कार्यकर्ता की हत्या में शामिल सरपंच समेत चार गिरफ्तार

