रायगढ़,23 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की टक्कर से कार सवार चालाक की मौत हो गई है। ये घटना जूट मिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, कार सवार मृतक की पहचान अशोक तिवारी 35 साल है जो ठेकेदारी का काम करता था। तिवारी किसी काम के सिलसिले में वह निकला था इसी दरम्यान यह दुर्घटना हो गई जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल चैकी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
ट्रेलर की टक्कर से कार सवार ठेकेदार की मौत

