सड़क हादसे में युवती की मौत, युवक गंभीर

बिलासपुर,23 दिसंबर  जिले के ग्राम फरहदा मेन रोड में ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिय, जिससे बाइक के पीछे बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई।  ये माला सीपत थाना क्षेत्र का है। पुलिस के जानकारी के अनुसारग्राम गतौरा से सीपत फरहदा तरफ जा रहे बाइक सवार चालक संजय थनवार और उसकी बहन राजेश्वरी अपने गांव फरहदा पंचायत भवन के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे  से आ रहे ट्रेलर ने  उनकी बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे बाइक चला रहा संजय दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।  वहीं पीछे बैठी राजेश्वरी की ट्रेलर के चक्के के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रेलर चालक को पकड़ लिया है जबकि  घायल भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।