SECL परिवार की बिटिया श्रीनिका फ़ैशन प्रतियोगिता में अव्वल

मिस श्रीनिका गिल ‘ब्यूटी आइकन ऑफ इंडिया’ फ़ैशन प्रतियोगिता में किड्स श्रेणी में प्रथम आई हैं । यह फ़ैशन प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित की गई थी जिसमें कई राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्रीनिका ने अपनी श्रेणी (kids gold) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वे डीएवी पब्लिक स्कूल छाल ( रायगढ़) में अध्ययनरत है। श्रीनिका के पिता यशवंत सिंह एसईसीएल (South Eastern coalfield Limited) मुख्यालय में प्रबंधक कार्मिक के पद पर कार्यरत है एवं माताजी श्रीमती अनु कुलडीर डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल छाल (रायगढ़) में शिक्षिका हैं ।