रायपुर,20 दिसंबर । छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके के दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि वे (राज्यपाल) दिल्ली गई हैं और राष्ट्रपति जी से मुलाकात करेंगी तो आरक्षण के संबंध में पारित संशोधन को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भी मना कर आएं। प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए बिलाईगढ़ रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरक्षण का विधेयक लंबित है। राज्यपाल उस पर जल्दी दस्तखत भी करें और राष्ट्रपति को भी संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए कनविंस करें। भगवा विवाद पर सीएम ने कहा, भगवा त्याग का प्रतीक है, इसलिए राष्ट्रध्वज में सबसे ऊपर है। बजरंगी बताएं कि उन्होंने कौन सा त्याग किया है, जो भगवा धारण कर लिया?
दिल्ली दौरे पर राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्यमंत्री ने कही ये बात…

