विधानसभा सत्र 2023 के दौरान कार्य संपादन हेतु कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी’

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भारतपुर 19 दिसम्बर I छत्तीसगढ़ विधानसभा की पंचम विधानसभा का पन्द्रहवां सत्र 02 जनवरी 2023 से 06 जनवरी 2023 तक संचालित होना है। इस अवधि में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु शासकीय अवकाश के दिनों में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-19 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर कार्य सम्पादित किये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पीएस ध्रुव द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसके अंतर्गत 24 दिसम्बर को शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 03 के दुगेश उपाध्याय तथा भृत्य सुनील कुमार लहरे, 25 दिसम्बर को शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 02 रजनीश मिश्रा तथा भृत्य प्रदीप तिवारी, 31 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 मुकेश कुमार अहिरवार तथा भृत्य श्रीमती दुर्गावती राजवाड़े, 01 जनवरी को शिक्षा विभाग सहायक ग्रेड-02 संदीप कुमार तिवारी तथा भृत्य संतोष कुमार यादव की डयूटी लगाई गयी है।